सरकारी विद्यालय बुधामा के दर्जनों बच्चे परिभ्रमण पर भेजे गए मुंगेर ,बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

🔴 परिभ्रमण से बच्चों का होता है बौद्धिक एवं मानसिक विकास : अवधेश मंडल (प्रधानाध्यापक,मध्य विद्यालय,बुधामा)

🔴 बिहार दर्शन योजना के तहत एक दिवसीय परिभ्रमण पर रवाना किए गए छात्र : अशोक भारती (प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय,बुधामा)

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को मंगलवार को बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण पर रवाना किया गया। 

मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक भारती की मौजूदगी में विद्यालय शिक्षा समिति के बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विद्यालय अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध चौधरी "गणगण", उदाकिशुनगंज के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह सेवा निवृत्त शिक्षक चंदेश्वरी पासवान,मध्य विद्यालय के शिक्षा समिति अध्यक्ष मीरा देवी,सचिव रेणु देवी ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। 

दोनों विद्यालय के प्रधानों द्वारा अलग-अलग बस की व्यवस्था कर विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों की सहमति से परिभ्रमण हेतु मुंगेर ले जाया गया। वहां बच्चों को मुंगेर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सीता कुंड,किला,काली मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का परिभ्रमण करेंगे। 

इस मौके पर बच्चों के साथ परिभ्रमण पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल,वरीय शिक्षक शैलेश कुमार सिंह बब्बू,महेश मंडल,टोला सेवक पवन कुमार तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक भारती, शिक्षिका कुमारी भवानी,प्रीति कुमारी,ममता कुमारी सहित शिक्षक योगेश कुमार,बलबीर कुमार सिंह भी साथ गए हैं। परिभ्रमण पर साथ निकले सभी शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा बच्चों को परिभ्रमण के दौरान विस्तृत जानकारी एवं ज्ञान प्रदान की जाएगी। 

वहीं दूसरी ओर प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने बताया कि मध्य विद्यालय से कुल 40 बच्चे एवं प्रधानाध्यापक अशोक भारती ने बताया कि कुल 50 स्कूली बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया जा रहा है। इस मौके पर सभी बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। 

परिभ्रमण बस को रवाना किए जाने के मौके पर ग्रामीण सह शिक्षक संजय कुमार झा,सुबोध चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल