समाजसेवी दयाशंकर सिंह के प्रथम पुण्य तिथि पर शाहजादपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप,क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
🔴 स्वास्थ्य मेगा कैंप में नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
समाजसेवी दयाशंकर सिंह के प्रथम पुण्य तिथि पर 9 मार्च सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
इस संबंध में नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल,सहरसा के मार्केटिंग हेड राजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मेगा कैंप शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर-चार स्व.दयाशंकर सिंह के स्थित निज आवास के सामने समाजसेवी आयोजित की गई। स्वास्थ्य मेगा कैंप में सहरसा के श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के आधे दर्जन चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों का इलाज, स्वास्थ्य परामर्श, नि: शुल्क दवाइयां,शुगर जांच,बीपी जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
वहीं दूसरी ओर निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप के आयोजन की अखबार में छपी खबर से सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
बताते चलें कि शाहजादपुर पंचायत के सैंकड़ों गणमान्य लोगों और क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने आयोजित हुए कैंप में उपस्थित होकर ब्लड प्रेशर,चीनी जांच,हिमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य परामर्श और परीक्षण लाभ लिया। देर रात शांति भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री नारायण अस्पताल के दर्जनों कर्मचारी, चिकित्सक व दयाशंकर बाबू के स्वजन और सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक