बारिश व आंधी से बर्बाद फसल का किसान सलाहकारों ने खेत पहूंचकर लिया जायजा

🔴 बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव एवं सांसद दिनेशचंद्र यादव ने भी फसल क्षति मुआवजा किसानों को दिलवाने की मांग की ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार की रात्रि एवं शुक्रवार को आई बेवजह बारिश,तेज हवा व आंधी के कारण किसानों के फसल की व्यापक क्षति हुई है।

प्रखंड के खाड़ा एवं नयानगर पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक, बुधामा एवं पिपरा करौती पंचायत के किसान सलाहकार परमानन्द मंडल, शाहजादपुर पंचायत के किसान सलाहकार आनंद राज सहित विभिन्न पंचायतों के किसान सलाहकारों ने अपने अपने पंचायत क्षेत्र के किसानों से मिलकर उनके खेतों में हुई क्षति का  जायजा लिया। किसानों ने अपने खेतों में बड़े पैमाने पर रबी फसल फसलों को लगाया था। बेवजह हुई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की कमर पूरी तरह टूट गई है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस सम्बन्ध में कृषि विभाग के अधिकारी से किसानों की माली हालत को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मालूम हो कि रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अपने अपने आवंटित पंचायतों में किसान सलाहकारों ने क्षति का जायजा लेते हुए विभाग को रिपोर्ट सौंपने की बात बताई है।

🔴 सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फसल क्षति हेतु मांग की :

मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मधेपुरा और सहरसा जिला में हुए बेमौसम आंधी बारिश के कारण फसल क्षति का आकलन कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

🔴 बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने भी फसल क्षति मुआवजा की मांग:

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भी कृषि मंत्री से दूरभाष पर बातें कर बेमौसम आंधी बारिश से हुई आलमनगर विधानसभा के किसानों का फसल क्षति का आकलन कराते हुए क्षति मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है।

क्षेत्र के क्रियाशील किसानों में पंचायत खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर जवाहर मिश्रा,राना झा,अवधेश झा,अमर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, कैलाश मंडल, अशोक मेहता, नयानगर से मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा, अमर सिंह, प्रमोद सिंह, प्रभाकर झा, शाहजादपुर से बबलू यादव,मितेश कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम यादव,बुधामा से मुखिया पंकज कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह,बिमल कुमार झा सहित दर्जनों किसानों ने भी वरीय पदाधिकारी से फसल क्षति मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल