दस लीटर देशी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
🔴 खाड़ा वार्ड नंबर -9 निवासी बिजली पंडित को पुलिस ने किया गिरफ्तार। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पुलिस कैंप अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित हाई स्कूल रोड में मुर्गी फॉर्म के समीप गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने छापामारी की। छापेमारी में पुलिस ने दस लीटर देशी महुआ शराब के साथ खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी बिजली पंडित, पेसर -- बिंदेलाल पंडित को गिरफ्तार किया गया बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर बुधामा पुलिस कैंप के अधिकारियों के द्वारा यह कार्रवाई की गई। मिल रही जानकारी से पुलिस छापेमारी में उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए शराब के साथ उदाकिशुनगंज थाना लाया गया। 🔴 कैंप प्रभारी कहते हैं : इस सम्बन्ध में बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में शराब कारोबारी एवं शराबियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के उ...