बुधामा में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ गुरूवार से ,351 कन्याओं द्वारा निकलेगी कलश शोभा यात्रा
▶️ 351 कन्याओं द्वारा गुरुवार को सुबह 8 बजे निकाली जाएगी कलश शोभा यात्रा।
▶️ बाहर से मंगाए गए हैं रास लीला मंडली व कीर्तन मंडली।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत के शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है।
यज्ञ सह मेला कमिटी के अध्यक्ष आदित्यनाथ झा ने यज्ञ से संबंधित आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ के साथ ही राम ध्वनि संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को 351 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा समय करीब 8 बजे सुबह शिव मंदिर परिसर से खाड़ा चौक होते हुए काली पोखर में जल भरकर विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। 29 जनवरी को आरंभ हो रहे यह यज्ञ 2 फरवरी को कलश विसर्जन के साथ समाप्त होगा।
रवि टेंट हाउस बुधामा के प्रोपराइटर उमेश मंडल ने कहा कि यज्ञ परिसर में पांडाल लगाने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य गेट से लेकर मेला कंट्रोल रूम तक की व्यवस्था की गई है।
प्रधानाध्यापक संजय राम ने कहा कि मेला के सफल आयोजन हेतु बनाए गए कमिटी में अध्यक्ष के रूप में आदित्यनाथ झा,सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय साह एवं यजमान के रूप में मध्य विद्यालय बुधामा के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल तथा सहयोगी के रुप में नीरज झा रहेंगे। यज्ञ में पंडित श्री रविन्द्र झा उर्फ श्याम झा की भूमिका अग्रणी रहेगी।
बुधामा पंचायत के पूर्व उपमुखिया सह समाजसेवी नीरज कुमार झा ने बताया कि राम ध्वनि संकीर्तन में कैलाश निराला जी पुरैनी की महर्षि मेंही रास लीला मंडली,मलपा से मां भगवती कीर्तन मंडली,बेलारी से शिव संगीत कीर्तन मंडली तथा उदा से बाबा रामलीला मंडली अपना-अपना रास और कीर्तन का करतब दिखाएंगे।
इधर संजित सिंह ने कहा कि मेला आयोजन हेतु प्रशासनिक परमीशन लेने हेतु सदस्य लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में पार्किंग की व्यवस्था सहित दुकानदारों को भी लाइट के साथ अन्य व्यवस्था दी जाएगी।
यज्ञ के आयोजन में कमिटी सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा,वर्तमान सरपंच मनोज कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह, पूर्व उपसरपंच नवकान्त झा, उमेश मंडल,कन्हैया मिश्रा, बिमल झा,शशिशेखर मिश्रा सहित दर्जनों भक्तगण मुख्य रूप से अभिभावक की भूमिका निभा रहे हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक