रामधुनी महायज्ञ बुधामा में रामलीला मंडली व कीर्तन मंडलियों ने भक्तों को आकर्षित किया,देखने को उमड़ी भीड़
🔴 विष्णु महायज्ञ में कीर्तन मंडलियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध।
🔴 राम लीला मंडली और कीर्तन मंडलियों ने दर्शकों का मन मोहा,लगी रही देर रात तक भक्तों की भीड़।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार से प्रारंभ पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में जहां नित्य पूजा अर्चना का दौर जारी है,वहीं स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त दूसरे जिलों से आए कीर्तन मंडलियों एवं रासलीला मंडली के अभूतपूर्व आयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
🔴 अध्यक्ष आदित्यनाथ कहते हैं:
यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्तागण पूर्ण मुस्तैदी से आयोजन को सफल मनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी दर्जनों कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से यज्ञ सफल हो इसके लिए मुस्तैद देखे जा रहे हैं। यज्ञ स्थल के समीप ही मेले का भी भव्य आयोजन किया गया है। बच्चों के मनोरंजन स्थल पर विभिन्न झूले एवं आकर्षक सौंदर्य प्रसाधन की भी कई दुकानें सजाई गई हैं। फल-फूलों और मिठाई खरीदकर श्रद्धालु अपने साथ आए बच्चों और मित्रों को खिलाकर यज्ञ का आनंद लें रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ में पूजा हेतु पंडित रविन्द्र झा उर्फ श्याम झा का वेद पाठ से युक्त वाचन माहौल को अति भक्तिमय कर दिया है। यज्ञ में यजमान के सहयोगी के रूप में नीरज झा एवं यजमान के रूप में बुधामा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह ग्रामीण युवा कार्यकर्ता अवधेश मंडल की भक्ति माहौल को बेहद भक्तिमय और भक्तों को राम रश में डुबो दिया है।
🔴 भाजपा नेता ने कहा:
इधर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि कमिटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को एकजुट होकर पूरा करने में डटे हैं। पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में रमा हुआ है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव,उदाकिशुनगंज एसडीएम तथा थानाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
🔴 पूर्व मुखिया रितेश सिंह ने कहा:
पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह ने कहा कि आमंत्रित सभी पदाधिकारी एवं आदरणीय बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष निश्चित रूप से यज्ञ में पहुंचेंगे।
🔴 पूर्व उपमुखिया नीरज झा कहते हैं:
पूर्व उपमुखिया नीरज कुमार झा ने कहा कि आज तीसरा दिन है। कल देर शाम तक यज्ञ सम्पन्न होगा। इसके पश्चात सोमवार को कलश विसर्जन किया जाना है।
🔴 यज्ञ के संयोजक के अनुसार:
संयोजक संजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय बुधामा कैंप प्रभारी विक्की रविदास के कुशल देखरेख और एएसआई राहुल कुमार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बल का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
🔴 सेवानिवृत्त प्रोफेसर कहते हैं:
बुधामा के यशस्वी सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा के साथ समस्त ग्रामीणों का मानना है कि मेला में श्रीराम,राधाकृष्ण और शिव की झांकी अभूतपूर्व और अलौकिक छटा बिखेर रही है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त दर्शकों और श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से आमंत्रित करते हुए कहा कि बुधामा शिव मंदिर प्रांगण में सभी पधारकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मेला एवं यज्ञ कमिट सदस्य शिक्षक दिनेश मंडल,उमेश मुखिया,गनौरी मंडल,भिखारी राम, प्रभाकर मंडल,चंदन मंडल,पप्पू मुखिया,अगरजीत मंडल,गोल्डेन राम,राजेश सिंह,विकास भगत, विजय मुखिया,निलेश मुखिया,बासो मुखिया,विरेन्द्र मिश्रा,उमेश मंडल, संजय राम सहित यज्ञ से जुड़े सभी ग्रामीण युवाओं का कार्य सराहनीय है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक