पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर सुदामा में निकली कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
▶️ 351 कन्याओं द्वारा कलश लिए जय श्री राम के नारे के साथ निकाली गई शोभायात्रा।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई।
आयोजित इस पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञ को लेकर गुरुवार को 351 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा में काफी उत्साह देखी गई।
आयोजित यज्ञ हेतु कलश यात्रा को लेकर अहले सुबह से ही यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष आदित्यनाथ झा,सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय साह, पूर्व उपमुखिया नीरज झा, संयोजक संजित सिंह, प्रधानाध्यापक संजय राम,रवि टेंट हाउस के प्रोपराइटर उमेश मंडल,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण सहित दर्जनों भक्तगण कलश शोभा यात्रा को लेकर काफी मुस्तैद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा में कल्याणी,शिवांगी,अर्चना,प्रियंका, शांति कुमारी सहित 351 कन्याओं ने भाग लिया । कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं शिव मंदिर परिसर से खाड़ा चौक होते हुए प्रसिद्ध काली पोखर में जल भरकर बुधामा एवं खाड़ा पंचायत सीमा से गुजरते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची।
कार्यक्रम में जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गई। वैसे तो बुधामा का प्रसिद्ध शिव मंदिर की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। इसमें चार चांद तब लग गया जब चारों ओर राम नाम की धुन और यज्ञ मंडप में पूजन विधिवत शुरू किया गया।
यज्ञ कमिटि के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा ने बताया कि यज्ञ की सफलता हेतु गुरुवार को मंडप पूजन पर पंडित रविन्द्र झा उर्फ श्याम झा के नेतृत्व में यजमान अवधेश मंडल ने पूजा आरंभ कर दी है।
बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह ने कहा कि बुधामा के वरिष्ठ अभिभावक सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा के उचित मार्गदर्शन में भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,नीरज झा एवं यज्ञ के संयोजक संजीत सिंह सहित दर्जनों गणमान्य व जनप्रतिनिधियों ने इसमें अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है।
मिल रही जानकारी से यज्ञ कमिटी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में शिक्षक दिनेश मंडल,उमेश मुखिया,गनौरी मंडल,भिखारी राम, प्रभाकर मंडल, चंदन मंडल,पप्पू मुखिया,अगरजीत मंडल,गोल्डेन राम,राजेश सिंह, विकास भगत,विजय मुखिया,निलेश मुखिया,बासो मुखिया के साथ दर्जनों भक्तगणों ने एक माह पूर्व से यज्ञ के आयोजन में ऐड़ी-चोटी एक कर इस कलश यात्रा में सफलता हासिल की है।
इधर स्थानीय बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास,एएसआई राहुल कुमार अपने पुलिस बलों के साथ शोभा यात्रा कार्यक्रम में सक्रिय नजर आए। राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन व पुलिस बल सजगता के साथ यज्ञ के साथ -साथ क्षेत्र में गश्ती कर रही है। हम चोर-उचक्के, नाबालिग वाहन चालकों और खासकर झपटमार पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी हालात में ऐसे लोग पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सकता।
यज्ञ कमिटी के सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय साह और प्रधान शिक्षक संजय कुमार राम ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 29 जनवरी से प्रारंभ होकर 2 फरवरी को कलश विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
यज्ञ कमिटि सदस्य नीरज झा एवं उमेश मंडल ने बताया कि इस रामध्वनी संकीर्तन में अपने क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जिले के कई प्रसिद्ध कीर्तन मंडली एवं रामलीला मंडली को भी आमंत्रित किया गया है। इनके साथ बाहर से आए भक्तगणों के रहने-खाने की उत्तम व्यवस्था कमिटी द्वारा की गई है।
युवा कार्यकर्ता सह यज्ञ के संयोजक संजीत कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन का कार्यक्रम को लेकर अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह, पूर्व उपसरपंच नवकान्त झा,संजेश कुमार सिंह,शशिशेखर मिश्रा,बिरेंद्र मिश्रा, शंकर सिंह,राजेश मेहता,पंकज झा सहित समस्त बुधामा ग्रामवासी मौजूद थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक