सनातन धर्मावलंबियों का पैदल रथ यात्रा जत्था पहूंचेगी खाड़ा,किया जाएगा भव्य स्वागत
▶️ रथ यात्रा में करीब 350 धर्मार्थी होंगे सामिल ।
▶️ रथ यात्रियों का जत्था का दोपहर विश्राम खाड़ा में समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह के आवास पर।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रा का अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।
यामाहा शोरूम गया व औरंगाबाद के प्रोपराइटर अतीश कुमार बब्बू व समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रा कोशी कमिश्नरी मुख्यालय के मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण से झारखंड बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम तक जाएगी।
इस यात्रा में 27 जनवरी को रथ सजावट की गई । इसके बाद 28 जनवरी को रथपूजन के उपरांत सहरसा नगर भ्रमण करते हुए चंडिका स्थान, बड़गांव,खाड़ा, नवगछिया तेतरी दूर्गा मंदिर होते हुए सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद बासुकीनाथ धाम में पूजा के बाद सहरसा के लिए वापसी यात्रा है। इसी क्रम में 30 जनवरी को करीब 12 बजे रथ यात्रा जत्था खाड़ा पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में सैकड़ों भक्तगण का मुख्य नेतृत्वकर्ता गोपाल झा,शैलेश झा,डॉ अमर कुमार सिंह होंगे। उन्होंने कहा कि खाड़ा में रथ यात्रा में सामिल धर्मावलंबियों का जोड़दार स्वागत करने की योजना बनाई गई है।
खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि धर्म हेतु धर्मावलंबियों की सेवा का ऐसा मौका कभी-कभी आता है। इसमें सभी ग्रामीण युवाओं का सहयोग अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्य में वरिष्ठ लोग और युवाओं का आगे आना सनातन धर्म हेतु और गांव के लिए भी शुभ संकेत है।
शैलेश झा ने बताया कि यह यात्रा 30 जनवरी को दिन के करीब 12 बजे रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बौवा के आवास पर ठहरेगी। यात्रा में भाग ले रहे करीब 350 धर्मावलंबियों का दिन का प्रसाद (भोजन) खाड़ा में रविन्द्र कुमार सिंह के यहां किए जाने के बाद जत्था नवगछिया तेतरी दूर्गा मंदिर के लिए रवाना होगी। इस व्यवस्था में खासकर अतीश कुमार बब्बू का अहम योगदान है।
इसके साथ ही भक्तगणों के ठहराव सहित स्वागत कार्यक्रम में लगे रविन्द्र कुमार सिंह,अतीश कुमार बब्बू,बाबुल कुमार सिंह,सरपंच मुन्नी देवी,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,पंकज कुमार सिंह,चन्दन कुमार झा,राजेश रंजन उर्फ सोना,दीपक ठाकुर,सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मदेव रजक सहित समस्त ग्रामिणों का कार्य सराहनीय है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक