खाड़ा में सनातन धर्मावलंबी पैदल रथ यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत
🟠 खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव सहित गणमान्यों ने फूल मालाओं और पाग पहनाकर पैदल रथ श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा चौक के समीप शुक्रवार को अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रियों का मुखिया सहित ग्रामीणों ने फूल, मालाओं और पाग पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया।
सभी धर्मावलंबियों का अभिनंदन व स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रसाद (भोजन) का व्यवस्था किया गया। सभी अतिथियों को सादर अभिवादन करते हुए मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व गणमान्यों ने फूल-माला एवं पाग पहनाकर सत्कार के साथ स्वागत व अभिनंदन करते हुए प्रसाद (भोजन) ग्रहण करवाने के बाद आगे तेतरी, नवगछिया के लिए रवाना किया।
मिल रही जानकारी से सैकड़ों पैदल रथ यात्री का जत्था विष्णु नाम संकीर्तन करते हुए आज रात्रि विश्राम नवगछिया के तेतरी दूर्गा मंदिर में करेगा।
खाड़ा पंचायत के युवा समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम सफल रहा। इसमें खासकर खाड़ा पंचायत निवासी विजय कुमार सिंह (सेवा निवृत्त होमगार्ड इन्स्पेक्टर) का पुत्र यामाहा शोरूम गया व औरंगाबाद के प्रोपराइटर अतीश कुमार बब्बू यात्रियों के स्वागत हेतु तन-मन-धन से समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि अतीश सनातनी धर्मावलंबियों का स्वागत और सत्कार कर युवाओं में अलग पहचान बना लिया है। रविन्द्र ने बताया कि अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रा कोशी कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा के मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण से 28 जनवरी को बासुकी धाम हेतु निकली है। जो झारखंड बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम तक जाएगी। वहीं युवा समाजसेवी प्रोपराइटर अतीश ने बताया कि यह यात्रा खाड़ा से नवगछिया तेतरी दूर्गा मंदिर होते हुए सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद बासुकीनाथ धाम में पूजा के बाद 8 फरवरी को वापसी यात्रा सहरसा के लिए है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात्रि सैकड़ों रथ यात्रीगण नवगछिया के तेतरी दूर्गा मंदिर में विश्राम करेंगे। बब्बू ने कहा कि यात्रा में शामिल सैकड़ों भक्तगण का मुख्य नेतृत्वकर्ता सहरसा के गोपाल झा,शैलेश झा, डॉ अमर कुमार सिंह थे।
पैदल रथ यात्री भक्तगणों का स्वागत सत्कार मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अगुवाई में की गई। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि पंचायत में सनातनियों के स्वागत हेतु युवाओं ने ऐसा कार्यक्रम रखा। आज के युवाओं ने सनातनी पैदल रथ यात्रियों का सेवा सत्कार कर खाड़ा पंचायत का नाम रौशन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,डीलर नवल-किशोर सिंह,राना झा,शंभू प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,राजेश रंजन उर्फ सोना,दीपक ठाकुर, दिनेश कुमार झा,पंकज कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह,अनोज कुमार ठाकुर,रामानंद सिंह,बिमलेश सिंह,बद्री केशरी,पिंटू केशरी, बाबुल कुमार सिंह, अनोज मंडल, पिंटू केसरी,चंद्रानंद झा,सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मदेव रजक, डॉ.अमर कुमार अमर,विजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक