जनसुनवाई हेतु खाड़ा पंचायत सरकार भवन में मुखिया का लगा जनता दरबार, लोगों में छाई खुशी
🟠 पंचायत सरकार भवन में कार्यपालक सहायक आरटीपीएस काउंटर पर जमा लेंगे आवेदन।
रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।
🟠 खाड़ा जनता दरबार में मुखिया ध्रुव ने कहा:
खाड़ा पंचायत में पंचायत सरकार भवन में आयोजित जनता दरबार में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने पंचायत सचिव,कार्यपालक सहायक,किसान सलाहकार,पीआरएस,प्रधानमंत्री आवास सहायक सहित सभी पंचायत कर्मियों को प्रतिदिन उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज शुक्रवार 30 जनवरी से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ग्राम पंचायत,ग्राम कचहरी सहित पंचायत का अन्य कार्य समय 10 बजे सुबह से 4 बजे तक प्रतिदिन संपादित किया जाएगा। पंचायत की सभी जनता उक्त समय में (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) जाति,आय,आवास,जन्म प्रमाणपत्र, भू-राजस्व सहित अन्य कार्य हेतु आवेदन "आरटीपीएस काउंटर" पर कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार को देकर सेवा ले सकते हैं।
श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। पंचायत की जनता जिन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत हो हमसे (मुखिया से)10 बजे से 4 बजे प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन में बेझिझक मिल सकते हैं।
🟠 सप्ताह में दो दिन खाड़ा में उपस्थित रहेंगे राजस्व कर्मचारी:
इसी परिप्रेक्ष्य में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार चौधरी का अन्य पंचायत का प्रभार होने के कारण खाड़ा में जनता के कार्यों के निष्पादन हेतु सप्ताह में दो दिन सोमवार (जनता दरबार के दिन) और मंगलवार का समय निर्धारित किया गया है । मुखिया ने पंचायत के सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि अगर किसी दूसरे पंचायत का भी किसी कर्मी को प्रभार है, तो वे इस सम्बन्ध में पदाधिकारी से बात कर पंचायत में अपने ड्यूटी के समय का निदान करवा लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक