आत्मा द्वारा कृषकों को दी जा रही नयानगर में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण, शिविर का मुखिया प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

🟠 खाड़ा का प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले आदेश तक किया गया स्थगित।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

बिहार प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के चार-चार चयनित पंचायतों में रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन आधारित विषय पर दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार 27 जनवरी से किया गया है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों,प्रखंड स्तर के प्रसार कर्मियों व जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किसानों को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जा रही है। इससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 75 कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है।

शिविर का उद्घाटन शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की। उन्होंने कहा कि शिविर में चिन्हित 75 कृषक को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। जिससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें। उन्होंने कहा कि रविवार को शिविर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न होगा।

किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नयानगर एवं खाड़ा में 31 जनवरी से 3 फरवरी समय निर्धारित थी। उन्होंने कहा कि खाड़ा में आयोजित होने वाले 2 फरवरी तथा 3 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम "फार्मर आईडी कैंप" पुनः लगाए जाने के कारण अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नयानगर प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थराज, राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार,वार्ड सदस्य-आजाद झा,नरेश मंडल के साथ कृषक अशोक कुमार झा,चतुरी मंडल, वकील शर्मा,चंदन कुमार मंडल,रुपेश मंडल,मु.शर्फराज,सुरेश शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह