चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पैक्स मतगणना संपन्न,खाड़ा पैक्स से कमलेश झा निर्विरोध निर्वाचित मिले जीत के प्रमाणपत्र
🔴 पांच पंचायत के पैक्स (PACS) चुनाव का परिणाम घोषित। 🔴 खाड़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद सहित सदस्यों का निर्वाचन रहा निर्विरोध। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के पांच पंचायत क्षेत्रों (खाड़ा को छोड़कर) में होने वाले पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी) चुनाव जहां शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए, वहीं शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में संपन्न हो गया। शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर काफी चौकस रही। उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष,एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित,थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह सहित कई पदाधिकारी चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। वहीं दूसरी ओर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न हुए चुनाव मतगणना कार्य चाक-चौबंद विधि व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मतगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस प्...