हर्षोल्लास के साथ खाड़ा में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

▶️ भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा वातावरण।

▶️ खाड़ा में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर में पहली बार किया गया झंडोत्तोलन। 

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा  पंचायत में बड़े ही हर्षोल्लास के
साथ 77वां गणतंत्र दिवस पर्व के रूप में मनाया गया। 
इस अवसर पर भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान "जन गण मन...।" गाकर झंडे को सलामी दी। सभी उपस्थित पंचायत के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने वार्ड नंबर-01 स्थित व नव निर्मित पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में प्रथम वार झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुखिया ध्रुव ने कहा कि अब पंचायत सरकार भवन पंचायत को हस्तगत कर दिया गया है। पंचायत के सारे कार्य इस भवन में एक जगह ही पंचायत की जनता को मिल सकेगा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंचायत की जनता से अपील की है कि पंचायत कार्यालय,ग्राम कचहरी,कृषि आदि से संबंधित कार्य हेतु सभी कर्मी अब इस भवन में समय से मिलेंगे। स्थानीय जनता खाड़ा पंचायत के पंचायत सचिव,कर्मचारी,किसान सलाहकार सहित अन्य पंचायत कर्मी से सभी कार्य दिवस में यहां आकर कार्य करवा सकेंगे। मुखिया ध्रुव ने कहा कि हम पंचायत की निरंतर विकास करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं और इसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं।  

इस अवसर पर भाजपा नेता चंदन कुमार झा ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत की जनता को एक ही जगह आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से सभी कार्य जैसे-आय,निवास,जन्म प्रमाणपत्र,भू-राजस्व कार्य,कृषि,ग्राम कचहरी के कर्य आदि समय बद्ध तरीके से मिल सकेगा। श्री झा ने कहा कि अब पंचायत के सभी कर्मी इसी भवन में बैठेंगे और जनता के कार्यों को सुलभ तरीके से कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम बार नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में 26 जनवरी के सु-अवसर पर झंडोत्तोलन वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने किया है। 

इस अवसर पर सरपंच मुन्नी देवी, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह,सचिव माया कुमारी,आवास सहायक प्रिंस कुमार,पीआरएस विकास कुमार, पैक्स प्रबंधक राजेश रंजन,शंभू चौधरी,वार्ड सदस्य रंजीत कुमार ठाकुर,राजकिशोर राम,छोटी मुखिया,बेचन मंडल,जवाहर सिंह,मोती प्रसाद सिंह,न्याय मित्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)