उदाकिशुनगंज के पश्चिमी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,दी गई झंडे को सलामी
▶️ बैंक,पंचायत सरकार भवन, पुलिस कैंप,विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र तथा कोचिंग संस्थानों में भी फहराया गया तिरंगा।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी सूदूरवर्ती क्षेत्र खाड़ा,बुधामा,नयानगर एवं शाहजादपुर में बड़े ही धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
जहां खाड़ा पंचायत में राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य ईश्वर झा,बिहार ग्रामीण बैंक खाड़ा शाखा में शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा,खाड़ा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,शास्त्री स्मारक +2 विद्यालय में प्रधानाचार्य शशिकांत सुमन,बुधामा पुलिस कैंप में विक्की रविदास ने झंडोत्तोलन किया। विक्की रविदास ने पुलिस बल के साथ झंडे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमें गर्व है कि हम भारत देश के एक सिपाही हैं। हम सभी देश के लिए हर समय रक्षा हेतु तैयार हैं। उन्होंने देश के लिए शहीद हुए सेनाओं के कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि हम अपने बल के साथ क्षेत्र में हर समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद हैं।
इधर मध्य विद्यालय बुधाम में प्रधानाचार्य अवधेश मंडल,उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में नरेंद्र कुमार, शाहजादपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया सुलोचना देवी,नयानगर पंचायत के सिंगारपुर स्थित पंचायत भवन में मुखिया अनीता देवी साथ ही बुधामा के हाल समय में हस्तगत हुए नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में मुखिया पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों और जनता की उपस्थिति में झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया। पंकज सिंह,अनिता देवी व सुलोचना देवी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचायत की जनता को संबोधित किया। सभी ने देश के शहीदों को याद करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।
वहीं खाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र पासवान टोला खाड़ा में चंदा कुमारी,चकला बासा में चन्द्रकला कुमारी,बुधामा में निभा कुमारी,खाड़ा पंचायत के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय खाड़ा में भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार एवं कोचिंग सेंटर आश फाउंडेशन खाड़ा में दिनेश कुमार झा ने भी झंडोत्तोलन किया। आश फाउंडेशन के संचालक दिनेश कुमार झा ने बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की।
इधर बुधामा एचएससी सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रांगण में सीएचओ मु.शकील अख्तर ने अपने सहकर्मियों के साथ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर दर्जनों लोग झंडोत्तोलन के साक्षी बने । जिसमें भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा,भाजपा नेता सरपंच मनोज कुमार सिंह,राजेश रंजन,रमण कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक