अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ा में फहराया गया तिरंगा,दी गई झंडे को सलामी

▶️ एपीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने फहराया तिरंगा।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

गणतंत्र दिवस के मौके पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ा के प्रांगण में झंडोतोलन किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम समारोह का अध्यक्षता प्रभारी  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवीन कुमार ने  किया। राष्ट्रगान के बाद झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 77वां  गणतंत्र दिवस मनाया गया। वो चिकित्सालय के स्वास्थ्य सेवा पर  संतोष व्यक्त किया। 

डॉ नवीन ने आयुष चिकित्सक डॉ प्रकाश कुमार, जीएनएम ओमप्रकाश, एएनएम रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं आशा कार्यकर्ता सहित सभी कर्मचारियों को बेहतर कार्य के आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु सराहना की।

इस अवसर पर आशा प्रतिभा कुमारी,पूजा कुमारी,अनीता कुमारी, आशा कुमारी,ग्रामीण चिकित्सक अमर कुमार अमर,शिवपूजन साह, प्रमोद कुमार पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)