गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारती विद्या मंदिर में छात्रों के बीच आयोजित की गई क्वीज प्रतियोगिता
▶️ वार्षिक क्वीज प्रतियोगिता में सिंटू,बालिका दौड़ में कोमल और भाषण में निक्की ने प्रथम स्थान की हासिल।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
200 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में जहां तृतीय स्थान कुसुम कुमारी, द्वितीय स्थान अनीसा कुमारी तथा कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रिया कुमारी द्वितीय तथा निक्की ने प्रथम स्थान हासिल की।
सभी छात्र-छात्राओं को कोचिंग संचालक रमेशचंद्र आचार्य ने आगे से और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आगे के प्रतियोगिता में जो भी बेहतर करेगा उसे प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल और शिल्ड भी प्रदान किया जाएगा।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं को शिल्ड व पठन-पाठन सामग्री देकर हौसला अफजाई की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धी बनकर पठन-पाठन करने तथा प्रतियोगिता में अब्बल आने के लिए अध्ययन में प्रयत्नशील रहने की जरूरत पर बल दिया।
इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर सिंह, समाजसेवी रंजित सिंह व गोपाल मंडल के द्वारा भी पारितोषिक दिया गया।
मौके पर अनिल चौधरी,वालों सिंह,चलित्तर सिंह,कुलो सिंह,लक्ष्मण सिंह,बिजली चौधरी, रमेश ऋषिदेव, पुलकित ऋषिदेव,संजय राम, धर्मेंद्र कुमार,कंचन देवी, मुन्नी कुमारी,सोनी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,राजश्री सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक