उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र ने छात्र-छात्राओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

▪️बच्चों के पढ़ाई के लिए सभी शिक्षक हैं संकल्पित -- नरेन्द्र (प्रभारी प्रधानाध्यापक)

▪️ शिक्षकों ने नए प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार का किया स्वागत और दी बधाई।

▪️ शाहजादपुर में शांतिपूर्ण माहोल में संपन्न हुआ तीन विद्यालयों का प्रायोगिक परीक्षा। 

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में पिछले दिनों आयोजित इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुकी है। इस विद्यालय में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के तीन विद्यालयों उच्च माध्यमिक विद्यालय मंजौरा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसहरिया का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में यहां करीब 332 छात्र छात्राएं शामिल हुए।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के सभी शिक्षक बच्चों के पढ़ाई लिखाई एवं उनके सही मार्गदर्शन हेतु पूरी तरह संकल्पित हैं। विद्यालय के सर्वांगीण विकास कार्य हेतु भी सभी शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है। इस स्कूल की जो गरिमा है उसे विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के सहयोग से बरकरार रखते हुए और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के बेहतर संचालन और छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो तथा उनके शिकायत और सुझाव हेतु एक हेल्पलाइन नंबर-9470432593 जारी किया है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्रा विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था के साथ ही विद्यालय के विधि व्यवस्था से जुड़े किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उपरोक्त नंबर पर सीधे संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुरलीधर मंडल, धर्मेंद्र कुमार, मुरारी कुमार, दिलखुश कुमार, राजेश कुमार पासवान, स्नेहलता कुमारी, कनीज राबिया, रमेश कुमार, पुनीत कुमार, प्रेमनारायण तिवारी सहित लिपिक सीमा सिंह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह