पुण्यतिथि : जन नेता स्व.मंगल तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन, गणमान्यों ने किया याद
🔴 जन-जन के नायक एवं रहनुमा थे मंगल तिवारी ।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर के तिवारी बासा में स्थित सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता और गरीबों के नायक स्व. मंगल तिवारी जी की प्रतिमा पर गणमान्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार नयानगर के साथ ही उदाकिशुनगंज में भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शनिवार को पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पुण्य तिथि मनाई गई।
स्व. मंगल तिवारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष युवा नेता और स्व.मंगल तिवारी जी के पुत्र सतीश तिवारी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों से स्व. मंगल तिवारी जी के बताए मार्ग पर चलने की जरुरत बताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदरणीय मंगल तिवारी जी ने समाज के अंतिम जन का कल्याण करने के लिए सदैव तत्पर रहा करते थे और यथासंभव हर जरूरत मंद को सहायता पहुंचाते रहते थे। उनके ही सपनो को साकार करने के लिए आज भी गांवों में अनेकों समाजिक सेवा का कार्य चलते रहता है।
स्व.मंगल तिवारी जी का जीवन सदैव अभाव ग्रस्त लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित था। पुण्यतिथि के अवसर पर मनु जी तिवारी,भाकपा के वरीय नेता उमाकांत सिंह,संजय मंडल, अनिल कामत,लक्ष्मण कामत सहित अनेकों लोगो ने पुण्य तिथि के अवसर पर गरीबों के रहनुमा स्व. मंगल तिवारी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर मुनमुन जी, विशाल कुमार, मिश्रा जी (मैनेजर) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक