मैट्रिक परीक्षा : एमबीसीसी के 25 में 24 छात्र हुए उत्तीर्ण,अन्नु को 406 मिला अंक,मिठाई खिलाकर किया हौसला अफजाई

🔴 शिक्षक दयानंद झा की बेटी अन्नू ने 406 अंक लाकर परिवार सहित विद्यालय और गांव का नाम की रौशन।

🔴 एमबीसीसी कोचिंग खाड़ा के 25 छात्रों में 24 सफल।

🔴हरिनंदन ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से मारी बाजी, लोगों ने दी बधाई।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय की छात्रा और खाड़ा वार्ड नंबर-8 निवासी शिक्षक दयानंद झा की पुत्री अन्नू कुमारी ने 406 अंक लाकर परिवार,गांव और विद्यालय का नाम रौशन की है। 

इधर सुखासनी निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ.अमर कुमार अमर एवं आशा कार्यकर्ता कल्पना कुमारी के पुत्र हरिनंदन कुमार ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा ( मैट्रिक ) 2026 में 417 (83.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिनंदन कुमार खगड़िया जिले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर रोको से अपनी पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता डॉ.अमर कुमार अमर ने बताया कि हरिनंदन प्रारंभ से ही पढ़ाई लिखाई में तेज था।उसका सपना कोई बड़ा ऑफिसर बनने का है। 

मिल रही जानकारी से एमबीसीसी (मां बिषहरा कोचिंग सेंटर) खाड़ा के डायरेक्टर राजन कुमार झा के सानिध्य में पढ़ाई कर रहे 25 बच्चों में 24 बच्चे ने सफलता हासिल की है।

राजन कुमार झा ने बताया कि छात्रों में लड़की ने बोर्ड में  बेहतर प्रदर्शन की है। जिसमें कोचिंग की छात्रा रितेश कुमार सिंह की बेटी खुशी कुमारी ने 389 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है।इसके अलावा काजल कुमारी 332,कोमल कुमारी 326,पिंकल कुमारी 321,सृष्टि कुमारी 307,पूजा 307 सहित अन्य 18 छात्रों ने सफलता हासिल की है। सभी उत्तीर्ण बच्चों के इस सफलता पर गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,गणमान्य अवकाश प्राप्त शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह,सरपंच मुन्नी देवी,फिजिशियन चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार, खाड़ा में पदस्थापित होम्यो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता,जीएनएम ओमप्रकाश, बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर,भाजपा नेता सी.के.झा,सुबोध चौधरी गणगण, बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,पूर्व सरपंच डॉ. मुकेश कुमार सिंह, ग्रामीण शिक्षक रत्नेश कुमार,सुरेंद्र प्रसाद मेहता,धर्मेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना, सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र पंडित सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है एवं अनुत्तीर्ण छात्रों को अगले परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम करने की बातें कही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल