शिक्षा : मध्य विद्यालय बुधामा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

🔴कार्यक्रम में खासकर महिला अभिभावकों ने खुल कर रखे अपने विचार ।

🔴 स्कूली बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का भी प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने किया वितरण।

🔴बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का भी अभिभावकों से किया अपील।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल के नेतृत्व  एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक का उद्देश्य प्रवेश से प्रगति तक एवं विद्यालय और अभिभावक साथ साथ,तथा वार्षिक प्रगति पत्र वितरण समारोह सह प्रवेशोत्सव रखा गया। 

आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने बच्चों के पढ़ाई एवं सर्वांगीण विकास हेतु कई मुद्दों पर अभिभावकों से विशेष चर्चा की, वहीं बैठक में उपस्थित खासकर महिला अभिभावकों ने भी अपने बच्चों से संबंधित कई अहम बातों को खुलकर रखते हुए विद्यालय प्रबन्धन से सहयोग की अपील की। 

स्थानीय ग्रामीण सह भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, अभिभावक विरेंद्र कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार सिंह, विश्वनाथ साह सहित कई अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं से बच्चों के पठन पाठन कार्य में और भी अत्यधिक रुचि लेते हुए छात्र छात्राओं पर समुचित ध्यान देने हेतु आग्रह किया। 

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने स्कूली बच्चों के बीच वार्षिक प्रगति पत्रक का भी वितरण किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ साथ वरीय शिक्षक शैलेश कुमार ने भी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु अपील किया। 

इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार भारती,शिक्षक शैलेश कुमार, विकास कुमार, महेश मंडल,विनीत कुमार सिंह, शिक्षिका कुमारी रंजू, शालिनी कुमारी, अनुपम कुमारी, शिक्षा सेवक पवन कुमार रजक, अभिभावक गुंजन देवी, प्रमिला देवी, कंचन देवी, विकास पासवान , ममता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल