मन की बात कार्यक्रम: लोगों ने 132वां मन की बात एपीसोड को सुना,

🔴 लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बातें ।

🔴 प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को 11 बजे प्रसारित होता है मन की बात कार्यक्रम।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिले के 70 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा,सुदामा, शाहजादपुर,नयानगर शक्ति केंद्र के कमोबेश सभी बूथों पर मन की बात का 132वां एपीसोड लोगों ने मार्च के अंतिम रविवार को 11 बजे दिन में सुना।

इसी कड़ी में बुधामा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 13 (मध्य विद्यालय बुधामा) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। यह आयोजन पूर्व वरीय शिक्षक ताराकांत झा उर्फ मणि बाबू के निजी आवास पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की। 

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार उर्फ गणगण चौधरी, विनय भूषण झा, पूर्व उप सरपंच नवकांत झा,बनारसी ऋषिदेव,मधुकांत झा,श्यामानंद मेहरा, आशा देवी,डेजी देवी,मीरा देवी,पंकज झा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया। उपस्थित जनों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल