धर्म-कर्म: चार दिवसीय अखंड रामध्वनि संकीर्तन का खाड़ा बाजार में कलश शोभायात्रा से शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों सहित सैंकड़ों लोगों ने लिया भाग
🔴 खाड़ा बाजार दुर्गा मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा, आरंभ हुआ 72 घंटे का रामध्वनि संकीर्तन ।
🔴 बाहर से आए रंगीन मंडली के कलाकार देंगे भव्य प्रस्तुति।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में 72 घंटे का अखंड रामध्वनि संकीर्तन का भव्य आयोजन रविवार की सुबह 7 बजे कलश शोभायात्रा से आरंभ हो गया।
रामध्वनि यज्ञ की तैयारी,यज्ञ मंडप से लेकर पांडाल की भव्य सजावट ने मेला आयोजकों सहित दर्शकों और श्रद्धांलुओं का मन मोहने वाला माहौल बना दिया है।
मेला कमिटी के अध्यक्ष खाड़ा बाजार निवासी बद्री केशरी ने कहा कि सभी युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से यज्ञ की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। रामध्वनि तारीख 29 को शाम 5 बजे से आरंभ है। उन्होंने कहा कि कलश शोभा यात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा सह उदाकिशुनगंज पश्चिमी जिला परिषद सदस्या सुनीला देवी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,उपमुखिया कंपनी मुखिया, वार्ड सदस्य राजकिशोर राम, नवनीत कुमार सिंह, बिजेंद्र शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र पंडित सहित दर्जनों गणमान्यों ने भाग लिया।
बताते चलें कि दुर्गा मंदिर परिसर से कलश लेकर सभी कन्याएं गाजा-बाजा और जयश्री राम के उद्घोष के साथ खाड़ा बैंक चौक होते हुए पुरानी बाजार,बरहकोल मोड़ से वापस खाड़ा कन्या विद्यालय,खाड़ा चौक से बुधामा शिव मंदिर होते हुए प्रसिद्ध काली मां पोखर में कलश में विधिवत जल भरा। इसके पश्चात बुधामा काली पोखर से जल भरकर पुनः खाड़ा बजरंगबली मंदिर से बाजार होते हुए खाड़ा दुर्गा मंदिर में कलश को रखकर प्रथम चरण का प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण किया।
रामध्वनि संकीर्तन महायज्ञ मुख्य पंडित आचार्य नवकान्त झा के नेतृत्व में तथा पंडित किशोर झा,ज्ञान झा,ललन झा,दीपक झा,मंदिर के पुजारी लाल झा व बेचन ठाकुर के सहयोग से आरंभ किया गया।
🔴 जिला परिषद सदस्या ने कहा :
जिला परिषद सदस्या सुनीला देवी ने कहा कि सनातन के इस मेला में राम ध्वनि में सम्मिलित हुए बाहर के कलाकारों को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भाग लेने की संभावना है। उन्होंने मेला कमिटी के अध्यक्ष सहित सदस्यों से अपील किए कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाते हुए यज्ञ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मिलकर यज्ञ संपन्न करने हेतु कटिबद्ध हैं।
🔴 मेला कमिटी के अध्यक्ष ने कहा:
इधर मेला कमिटी के अध्यक्ष बद्री केशरी ने बताया कि रामध्वनि यज्ञ 29 मार्च से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि रामध्वनि यज्ञ में खगड़िया एवं नेपाल की रंगीन मंडली के साथ कई स्थानीय मंडली द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यज्ञ में रंगीन मंडली अपनी कला द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर यज्ञ कमिटी के सुशील अग्रवाल व संजय केशरी ने बताया कि रामध्वनि यज्ञ में गणेश,बाला जी,शंकर-पार्वती, राजा हरिश्चंद्र,माता सेव्या, सती अनुसुईया,बाल रूप में पलना पर ब्रह्मा-विष्णु-महेश आदि की प्रतिमाएं आकर्षक व मनमोहक छटा बिखेर रही है। उन्होंने कहा चार दिन के मेला में मिनी झूला भी लगाया गया है और इसके साथ मिठाई,खिलौने, श्रृंगार और खान-पान आदि की दुकान मेला को बेहद खास बना रहा है।
कलश शोभायात्रा में सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मदेव रजक, राणा झा,उमाकांत सिंह,राघवेन्द्र झा, प्रमोद पासवान,भूषण शर्मा,बुधामा के पूर्व सरपंच मुकेश सिंह,सनोज साह, जयकृष्ण झा,चन्दन कुमार झा,राजीव कुमार झा, सज्जन अग्रवाल, डॉ.राजेश गुप्ता,राजेश रंजन सिंह उर्फ सोना, गोपाल ठाकुर, चन्द्रानन झा, मिथिलेश कुमार पासवान, डॉ.अमर कुमार अमर,राजन कुमार झा,नवल झा, मदन कुमार के साथ दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण धर्मावलंबी शामिल रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक