मैट्रिक परीक्षा: एमबीसीसी कोचिंग खाड़ा के निदेशक राजन कुमार झा एवं उत्तीर्ण छात्रों को मुखिया ने किया सम्मानित
🔴 खाड़ा की अन्नु 406 तो खुशी लाई मैट्रिक परीक्षा में 389 अंक,मिठाई खिलाकर मुखिया ने बढाया हौसला।
🔴 शिक्षक दयानंद झा की बेटी अन्नू और आर.के इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर रितेश कुमार सिंह की बेटी खुशी सहित अन्य छात्रों को मुखिया ने किया सम्मानित।
रिपोर्ट दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय की छात्रा और खाड़ा वार्ड नंबर-8 निवासी शिक्षक दयानंद झा की पुत्री अन्नू कुमारी ने 406 तथा खाड़ा वार्ड नंबर-3 की छात्रा आरके इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर रितेश कुमार सिंह की बेटी खुशी को 389 अंक प्राप्त होने तथा अन्य दर्जनों छात्रों ने बेहतर अंक लाकर परिवार,गांव और विद्यालय का नाम रौशन किया है।
इस अवसर पर खाड़ा ग्राम पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने एमबीसीसी के संचालक के अनुरोध पर कोचिंग पहुंचकर उत्तीर्ण छात्रों को सबसे पहले मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई की। उसके बाद सबसे अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को मेधावी कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड की परीक्षा रिजल्ट में लड़की ने बेहतर प्रदर्शन की है। बधाई देते हुए उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है एवं अनुत्तीर्ण छात्रों को अगले परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम करने की बातें कही।
आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुखिया ने एमबीसीसी के संचालक राजन कुमार झा को सबसे पहले मिथिला पागल पहनाया और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इधर खाड़ा की अन्नु कुमारी को उनके माता-पिता एवं दादा सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाया और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही मुखिया व शिक्षक तपन कुमार सिंह ने शिक्षक दयानंद झा के आवास पर पहुंचकर अन्नु को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
🔴 राजन कुमार झा ने कहा:
एमबीसीसी के निदेशक राजन कुमार झा ने बताया उनके कोचिंग में पढ़ रहे 25 छात्रों में 24 छात्र ने सफलता हासिल की है। जिसमें खुशी कुमारी ने 389 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है। इसके अलावा काजल कुमारी 332,कोमल कुमारी 326,पिंकल कुमारी 321,सृष्टि कुमारी 307,पूजा 307 सहित अन्य 18 छात्रों ने उत्तीर्णता हासिल की है। सभी उत्तीर्ण बच्चों के इस सफलता पर गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,रितेश कुमार सिंह,राजन कुमार सहित अन्य दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।
मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को गणमान्य अवकाश प्राप्त शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह,सरपंच मुन्नी देवी, फिजिशियन चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार, खाड़ा में पदस्थापित होम्यो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता,जीएनएम ओमप्रकाश, बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर,भाजपा नेता सी.के.झा, सुबोध चौधरी गणगण, बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,पूर्व सरपंच डॉ. मुकेश कुमार सिंह, ग्रामीण शिक्षक रत्नेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद मेहता,धर्मेंद्र कुमार,दीपक कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना, सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र पंडित सहित कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक