शिक्षा : मध्य विद्यालय बुधामा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
🔴कार्यक्रम में खासकर महिला अभिभावकों ने खुल कर रखे अपने विचार । 🔴 स्कूली बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का भी प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने किया वितरण। 🔴बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का भी अभिभावकों से किया अपील। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल के नेतृत्व एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रवेश से प्रगति तक एवं विद्यालय और अभिभावक साथ साथ,तथा वार्षिक प्रगति पत्र वितरण समारोह सह प्रवेशोत्सव रखा गया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने बच्चों के पढ़ाई एवं सर्वांगीण विकास हेतु कई मुद्दों पर अभिभावकों से विशेष चर्चा की, वहीं बैठक में उपस्थित खासकर महिला अभिभावकों ने भी अपने बच्चों से संबंधित कई अहम बातों को खुलकर रखते हुए विद्यालय प्रबन्धन से सहयोग की अपील की। स्थानीय ग्रामीण सह भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, अभिभावक विरेंद्र कुमार मिश्रा, गिरीश कु...