मां किरण नशा मुक्ति केंद्र एक वर्ष में कई लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया : टीपू मिश्रा (मुख्य पार्षद प्रतिनिधि)

🔴 मां किरण नशा मुक्ति केंद्र की पहली वर्षगांठ पर केक काटकर मनाया गया जश्न।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार /उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या-4 में संचालित मां किरण नशा मुक्ति केंद्र की पहली वर्षगांठ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया।

पहली वर्षगांठ के मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा,केंद्र के संचालक रजनीकांत ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा ने कहा कि "नशा समाज के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। मां किरण नशा मुक्ति केंद्र ने एक वर्ष में कई लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। ऐसे प्रयास समाज के लिए बेहद जरूरी हैं और हम आगे भी इस तरह की पहल को हर संभव सहयोग देते रहेंगे।"

वहीं केंद्र के संचालक रजनीकांत ठाकुर ने कहा कि "हमारा उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सही मार्ग दिखाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। एक साल में हमें कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं, जो आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।"
उपस्थित अतिथियों ने केंद्र के एक वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई और इसके सफल संचालन की संयुक्त रूप से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र से लाभान्वित हुए लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नशा छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने की बात कही।

अंत में सभी अतिथियों ने केंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा,ग्लोबल ट्रस्ट के संचालक डॉक्टर पी.आलम,विनोद विनीत, प्रिंस कुमार मिट्ठू,गंगेश झा, रणधीर कुमार,विकास कुमार,गौरव कुमार, गौरव कबीर,अरुण कुशवाहा,मिथुन पासवान,विकास कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)