चोर का खाड़ा में आतंक आसमान पर,घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर किया हाथ साफ

🔴 निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को ही चुरा ले गया चोर।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार।उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप के खाड़ा पंचायत में चोर-उचक्के और नशेड़ी का आतंक आसमान पर है। 

ताज़ा मामला खाड़ा वार्ड नंबर-8 निवासी अशोक राय के घर का है। राय के घर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे में दो को चोर द्वारा खोलकर चुरा लिए जाने का है।

             (अंकित कुमार)

अशोक राय का बेटा अंकित कुमार ने बताया कि हम अपने माता-पिता और भाई के साथ जमशेदपुर में रहते हैं। कुछ माह पूर्व अपने घर की घेराबंदी कर,सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी कैमरा लगाकर जमशेदपुर आया था। अंकित ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 की रात को एक कैमरा और दूसरा कैमरा 18 अप्रैल की रात को चोरी की गई। उन्होंने कहा कि मेरे घर और कैम्पस में लगे दो कैमरा  चोरी कर लिया गया। मैंने आसपास खोजबीन और जानकारी लेने की कोशिश की पर कैमरा चोरी का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को ही अब चोर चुरा ले जा रहा है तो जनता कैसे अपने और अपनी संपत्ति को सुरक्षित करे। उन्होंने कहा कि चोरों को प्रशासनिक डर नहीं रहा। उन्होंने इस घटना को लेकर प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया है।

खाड़ा में इस तरह की यह अनोखा चोरी आग की तरह फ़ैल गई। सीसीटीवी कैमरा चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद खाड़ा पंचायत पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,वार्ड सदस्य रंजित कुमार ठाकुर,बरुण झा,गोपालचंद्र झा,चुन्ना झा,निशिकांत ठाकुर उर्फ बंटी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा और इसपर क्षोभ प्रकट किया है। 

सभी ने क्षेत्र में चोरी की बढ़ रही घटना पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)