श्रवण कुमार को जदयू के विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी जा रही बधाई व शुभकामनाएं

🔴 श्रवण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी तथा जेपी आंदोलन से जुड़े अनुभवी नेता हैं।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार।

उदाकिशुनगंज।

बिहार प्रदेश जदयू द्वारा नीतिश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने तथा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे दिए जाने के बाद विधायक दल के नेता का चुनाव संपन्न किया ‌गया। 

इसी कड़ी में 21 अप्रैल 2026 को,जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने  वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी तथा जेपी आंदोलन से जुड़े अनुभवी नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना। 

श्रवण कुमार जो नालंदा से 8 बार के विधायक रहे हैं। उन्हें पार्टी ने बिहार विधानसभा में जदयू का विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। 

मिल रही जानकारी से यह निर्णय नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद लिया गया। जिसका उद्देश्य बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है।


      (जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल का फाईल फोटो)

इस अवसर पर आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता,उदाकिशुनगंज जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,जदयू नेता मोहन कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,जदयू नेता चंद्रशेखर सिंह,सरपंच मुन्नी देवी, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय जयराम यादव,ध्रुव कुमार झा,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ बबलू,अशोक सिंह,देव नारायण राम,अजय मंडल, संतोष कुमार,ज्योति मिश्रा,मिथिलेश राम,राजकुमार साह,गौतम मेहता, गिरीश मंडल आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)