खाड़ा में माउंट फोर्ट एकेडमी स्कूल का मुखिया ध्रुव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, लोगों में हर्ष
🔴 श्रीराम एजुकेशनल ट्रस्ट अन्तर्गत संचालित माउन्ट फोर्ट एकेडमी सीबीएसई स्कूल का किया गया उद्घाटन।
🔴 विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई होगी एवं सर्वोत्तम कोचिंग की भी व्यवस्था है।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार में रविवार अक्षय-तृतीया और परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिला मुख्यालय में स्थित माउंट फोर्ट एकेडमी स्कूल के दूसरे शाखा का उद्घाटन डायरेक्टर प्रमोद कुमार आजाद एवं प्राचार्य सूरज कुमार आजाद की मौजूदगी में खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुखिया ध्रुव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विद्यालय खुलने से बच्चों की प्रतिभा में जहां सर्वांगीण विकास होता है, वहीं क्षेत्र का भी नाम रौशन होता है।
माउंट फोर्ट एकेडमी स्कूल के उद्घाटन के मौके पर सेंट जोसफ स्कूल बलिया के शिक्षक भूपेंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएससी माध्यम से संचालित हो रही स्कूल के विषय में उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्सरी से शुरू इस स्कूल में बच्चों को हर तरह की शिक्षा प्रदान की जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में देकर अच्छी शिक्षा दिलाएं।
इस अवसर पर माउंट फोर्ट एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार आजाद ने बताया कि मेरी बहुत दिनों से यह दिली इच्छा थी कि अपने गांव में भी शहर की तर्ज पर एक अच्छे स्कूल की स्थापना हो,जहां हमारे गांव घर सहित क्षेत्र के बच्चों के लिए सर्वोत्तम पढ़ाई की व्यवस्था हो। आज मेरा यह सपना ग्रामीणों एवं स्थानीय अभिभावकों के सहयोग से साकार होने जा रहा है।
इस मौके पर प्राचार्य सूरज कुमार आजाद ने बताया कि यहां इस माउंट फोर्ट एकेडमी स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर वर्ग नर्सरी से पांच तक की पढ़ाई अच्छे शिक्षक/ शिक्षिकाओं के सानिध्य में प्रारंभ किया जा रहा है। यह स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में नामांकन भी प्रारंभ है। अपने गांव सहित क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों के अनुशासन एवं पढ़ाई-लिखाई सहित संपूर्ण विकास हेतु यहां बेहिचक अपना नामांकन करा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर इस स्कूल के उद्घाटन के मौके पर अमन कुमार, डॉ.अर्जुन प्रसाद सहित अन्य गणमान्यों ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं।
उद्घाटन के पश्चात क्षेत्र के अभिभावकों एवं ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखा गया।कई अभिभावकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विद्यालय खुलने से ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा में और भी निखार आएगा।
इस अवसर पर अभिभावकों ने प्रिया कुमारी,प्रिंस कुमार,देव्यंत कुमार सहित दर्जनों बच्चों का कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक में स्कूल में नामांकन करवाया।
इस मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश मंडल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद मंडल, विलास मंडल, पूर्व वार्ड सदस्य सह जदयू नेता दुर्गेश मंडल, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, प्रवीण कुमार मंडल, वार्ड सदस्य बिपिन ठाकुर, नवीन मेहता, बद्री केसरी, अशोक राम, पिंटू केसरी, भूपेंद्र कुमार, अमन कुमार, योगेन्द्र मंडल, अनोज मंडल,रामबालक महतो,सिहंता देवी, उर्मिला देवी सहित कई गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक