खाड़ा नहर की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण,बन रहा घर,विभाग मौन
🔴 खाड़ा पंचायत के एपीएचसी से सटे पश्चिम नहर पर शुरु है अतिक्रमण,दिख रहा पदाधिकारी का सुस्त रवैया।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज।
प्रखंड के खाड़ा पंचायत में जल संसाधन विभाग (सिंचाई विभाग) के अंतर्गत आ रही नहर अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही है।
बताते चलें कि बिहार सरकार जहां एक ओर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर काफी सराहनीय कार्य कर रही है, वहीं उदाकिशुनगंज प्रखंड के सूदूरवर्ती क्षेत्र खाड़ा में एपीएचसी से सटे पश्चिम और झंडा टोला के आसपास नहर पर अतिक्रमण दिनानुदिन बढ़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह अतिक्रमण हाल के दिनों में शुरु हुआ है। वर्तमान समय में फूस की घरों की संख्या बढ़ रही है। जबकि वन विभाग नहरों पर वृक्ष लगाकर इसके देखरेख के लिए अपने कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त किए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बिना वन विभाग और सिंचाई विभाग के मिली भगत से अतिक्रमण कैसे संभव है?
कहा जा रहा है कि विभाग की नजरों के सामने अतिक्रमण दिनानुदिन बढ़ रहा है और विभाग मौन है। यह विभाग के उदासीन रवैया का ही देन है।
ग्रामीणों ने नित्यप्रति नहर पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की वरीय पदाधिकारी से मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक