सुरक्षा : नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का उदाकिशुनगंज पुलिस ने काटा चालान,बाइक चालकों में मचा हड़कंप
🔴 नियमों के उल्लंघन में वाहन चालकों से चालान के माध्यम से 39 हजार रुपये की हुई वसूली।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में उदाकिशुनगंज थाना पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
मुख्यालय स्थित पटेल चौक पर चारों दिशाओं में पुलिस बल की तैनाती कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटा गया।
इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान विभिन्न मदों में कुल 39 हजार रुपये की जुर्माना वसूली की गई। उन्होंने बताया कि खासकर दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष सख्ती बरती गई। बिना हेलमेट चलने और वाहन के कागजात अधूरे पाए जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग तीन घंटे तक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जांच से बचने के लिए कई वाहन चालक रास्ता भी बदलते नजर आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। चारपहिया वाहनों की भी गंभीरता से तलाशी ली जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों और अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी। साथ ही अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस सतर्क है।
वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चारपहिया वाहनों की डिक्की एवं आगे-पीछे की सीटों की जांच की। बिना हेलमेट चलने वालों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गई और हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। कई मामलों में वाहन चालकों को हेलमेट खरीदकर पहनने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान एक महिला शिक्षक द्वारा पुलिस से बहस करने की भी घटना सामने आई, हालांकि पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए नियमित रूप से इस तरह की जांच चलाने की मांग की।
इस अभियान में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के साथ दारोगा राजेश चौधरी, धनंजय कुमार, अजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के खाड़ा,बुधामा,शाहजादपुर और नयानगर की जनता ने बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र में भी इसी तरह वाहन जांच अभियान चलाए जाने की मांग की है। इस क्षेत्र में खासकर नाबालिग बच्चे भी तीन-चार सवारियों के साथ फर्राटे से मोटर साइकिल सड़क पर दौड़ाते देखे जाते हैं।जिससे सड़क दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। खासकर ऐसे बच्चे जिसका पैर तक बाइक और गाड़ियों पर सही से नहीं पहुंचता है तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल, ट्रेक्टर आदि वाहन सड़क पर दौड़ाते मिल जाएंगे। इस बाइक राइडर्स और वाहन चालकों पर लोगों ने प्रशासन की कठोर कानूनी चाभुक लगना अति आवश्यक बताया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक