परशुराम जन्मोत्सव : विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का खाड़ा में मनाया गया जन्मोत्सव,निकाला मोटर साइकिल जुलूस

🔴 युवाओं ने धूमधाम से भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।



उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव वर्षों से अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता रहा है। यह जन्मोत्सव वैशाख शुक्लपक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) के दिन प्रतिवर्ष  मनाया जाता है। यह एक अत्यंत शुभ अवसर है,जिस पर पूजा-पाठ,व्रत और दान का विशेष महत्व है। 

विभिन्न ग्रंथों में परशुराम जी को न्याय और धर्म का रक्षक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान परशुराम से शक्ति और ज्ञान का आशीर्वाद भी मांगते हैं।

इस शुभ अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को खाड़ा में युवाओं ने भगवान परशुराम के पराक्रम को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए खाड़ा में स्थापित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रांगण से मोटर साइकिल जुलूस निकाला। भगवान परशुराम का यह जूलूस खाड़ा से चौक होते हुए सुखासिनी,बुधामा, सिंगारपुर,मां भगवती मंदिर नयानगर से महुआ बाजार से वापस काली मंदिर में समाप्त किया गया। जूलूस में भगवान परशुराम के जयकारे के नारे के साथ युवा अत्यंत उत्साहित नजर आ रहे थे।

इस मोटर साइकिल जूलूस में नन्दन कुमार झा, आदित्य कुमार झा,निरंजन कुमार झा, आशुतोष कुमार झा,आदित्य कुमार ठाकुर लक्की,राजा कुमार झा,सचिन कुमार ठाकुर, कृष्णा कुमार झा,राजेश कुमार ठाकुर, सुमित कुमार झा,मानस कुमार सिंह,अमन सिंह,राजेश कुमार झा टिप्पू,आयुष कुमार झा,शिक्षित कुमार झा,पिंकू कुमार ठाकुर सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)