खाड़ा चौक पर शौचालय निर्माण हेतु जगह चिन्हित,बनेगा सार्वजनिक शौचालय

🔴 अंचल अमीन ने मुखिया,वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की मौजूदगी में की  मापी,किया जगह चिन्हित।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में खाड़ा चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय हेतु जगह चिन्हित किया गया।

बताते चलें कि खाड़ा चौक होकर प्रत्येक दिन दर्जनों गाड़ियां सहरसा,पूर्णियां, खगड़िया,मधेपुरा, भागलपुर तथा पटना आदि के लिए चलती है। वर्षों से यात्रियों की सुविधा हेतु शौचालय और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को समाचार के माध्यम से उजागर किया जाता रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में अखबार में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मधेपुरा ने शौचालय निर्माण हेतु प्रखंड पदाधिकारी को आदेश दिया।
अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने अंचल अमीन को स्थल पर पहूंचकर जगह चिन्हित कर रिपोर्ट समर्पित करने को आदेश दिया।


अंचल अमीन सदानंद कुमार ने शनिवार को दोपहर समय करीब एक बजे खाड़ा चौक पहूंचकर मापी कर जगह को चिन्हित किया।

मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने खाड़ा चौक पर यात्रियों की सुविधा हेतु सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए वर्ष 2025-2026 योजना में शामिल किया था। अंचलाधिकारी द्वारा शौचालय हेतु जमीन की पैमाइश कर चिन्हित नहीं किए जाने के कारण कार्य अवरूद्ध था। उन्होंने कहा कि अंचल अमीन द्वारा शनिवार को जमीन मापी कर जगह चिह्नित किया गया है। अमीन के रिपोर्ट और पदाधिकारी के एनओसी दिए जाने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,उपमुखिया कंपनी मुखिया, वार्ड सदस्य रंजित कुमार ठाकुर,राजकिशोर राम, प्रवीण मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)