राजस्व ग्राम खाड़ा का अपभ्रंश नाम सुधार अब तक नहीं,जिलाधिकारी को 20 सितंबर 2025 को लिखा गया था पत्र

🔴डोर स्टेप डेलिवरी में (कैश बिफोर डेलिवरी)आनलाईन अग्रिम राशि भुगतान देकर भी महीनों तक नहीं मिला "भू-नक्शा" का दिया आर्डर।

🔴 बिहार सरकार का भू-पोर्टल से नक्शा  मंगाने को सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान,विभाग का व्यवस्था लचर :  चंदन कुमार झा

🔴 कई बार प्रखंड बीससूत्री में उठाया गया मामला, लेकिन अबतक कोई सुधार हेतु प्रशासनिक कार्रवाई नहीं ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


   (भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी)

बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जितना भी दावा कर ले जमीन से जुड़ी समस्या के निदान के लिए रैयत अंचल का रात-दिन चक्कर काट रहा है।
मामला बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग,भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय,पटना (बिहार) पोर्टल से जुड़ा है।


पोर्टल में त्रुटि की बात करें तो विभाग द्वारा रैयत के खतियान को आनलाइन गलत राजस्व ग्राम का नाम सूचिबद्ध करने का हो या रैयत के नाम में गलती हो अथवा खाता,खेसरा,रकवा या अन्य सूचना गलत भरे जाने का हो। लगातार रैयत इसके सुधार हेतु सीएससी से परिमार्जन आवेदन करने के पश्चात अंचल कार्यालय का चक्कर लगा-लगाकर थकने के बाद अंचल द्वारा दर्जनों आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाने का मामला देखने को मिल ही जाता है।

🔴 भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी के अनुसार:

इसी परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखकर अपभ्रंश हुए राजस्व ग्राम खाड़ा के नाम सुधार हेतु आवेदन पत्र विभाग को लिखा था पर आजतक बिहार सरकार के पोर्टल पर सही नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब भी खाड़ा (KHARA) का नाम खांडा (KHANDA) या खनार्दा (KHANARDA) मिल जाएगा। इसकी शिकायत कई बार प्रखंड बीस सूत्री बैठक में भी उठाई गई। इसके बाद देखें तो राजस्व विभाग द्वारा पोर्टल पर दर्ज़ किया गया राजस्व ग्राम का नाम और ब्योरा सुधार नहीं हो पाया है।
बात करें रैयती खतियान का तो इसमें या तो जिला,अनुमंडल,अंचल,राजस्व ग्राम,हल्का,रैयत के नाम,खाता,खेसरा,रकवा या लगान आदि में से कहीं न कहीं त्रुटि मिलना तय  है।

🔴 आनलाइन राशि भुगतान के बाद भी नहीं मिला अबतक नक्शा :

चन्दन कुमार झा ने बताया कि उन्होंने 2 सितंबर 2025 को खाड़ा राजस्व ग्राम का रिविजनल सर्वे का चादर एक से चार तक चार नक्शा (भू-मानचित्र) आनलाइन मंगाने हेतु आवेदन किया था। पर आजतक नहीं तो नक्शा आया ना ही आनलाइन अग्रिम भुगतान राशि 785 वापस खाता में आया है। इसकी शिकायत मेल से 16,19 सितंबर,29 नवम्बर 2025 को mapbydsd1912@gmail.com पर भेजा था। आठ माह बाद भी डेलिवरी अबतक नदारद है। इसके बाद भी अंचलाधिकारी उदाकिशुनगंज को भी टेलीफोन से शिकायत की गई थी। उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज करने की बातें बताई। उसके बाद शिकायत पोर्टल पर आनलाइन भी दर्ज कराई लेकिन वो भी कोई काम का नहीं आया।

🔴 जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र के कई महीने बाद भी अपभ्रंश राजस्व ग्राम के नाम में सुधार नहीं:

श्री झा ने कहा कि राजस्व विभाग के पोर्टल पर राजस्व ग्राम खाड़ा का अपभ्रंश किया गया नाम सुधार हेतु 20 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी मधेपुरा को पत्र लिखा था पर आजतक नाम सुधार नहीं हुआ है।
विभाग के लचर व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जब इतने महीने से पत्राचार और कई विधि से किए शिकायत से वो  सफल नहीं हो पा रहे हैं तो अन्य रैयत का क्या हाल हो रहा होगा त्रुटि सुधार कराने में जनता समझ सकती है।

उन्होंने राजस्व विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा से पोर्टल पर दर्ज अपभ्रंश राजस्व ग्राम का नाम व भू-रैयत के विवरण के सुधार हेतु और आनलाइन बुक कराए गए नक्शा को तत्काल भिजवाए जाने हेतु त्वरित विभागीय आदेश व कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)