उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का डीएओ ने किया निरीक्षण

🔴 बुधामा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिंह ने भी डीएओ को दी विस्तृत जानकारी।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मधेपुरा  जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने खाड़ा एवं बुधामा पंचायत के कई किसानों के खेतों का दौरा कर क्षति का विस्तृत जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बुधामा पंचायत के प्रभावित किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही फसल क्षति का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कृषि पदाधिकारी ने खेतों में लगी मक्का के फसलों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। 

इस मौके पर उदाकिशुनगंज के बुधामा पंचायत के सरपंच सह प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी पिछले दिनों आई उस आपदा की जानकारियों से जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन को अवगत कराया। इस मौके पर डीएओ ने सरपंच की बातों को  गंभीरता से सुनते हुए  किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षति का रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, ताकि किसानों को आपदा मद से राहत मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर कृषि विभाग भी पूर्ण रूप से गंभीर है, साथ ही प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, किसान सलाहकार परमानन्द मंडल, कृषि समन्वयक,सरपंच मनोज कुमार सिंह,मुखिया पंकज कुमार सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी, किसान शालिग्राम मेहता, राजेश कुमार, लड्डू मेहता सहित कई किसान भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)