बिहार में नई सरकार के गठन में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को मिल रही बधाई,कार्यकर्ताओं में हर्ष

🔴 मंगलवार 15 अप्रैल को सम्राट ने लिया बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ।

🔴 विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव ने भी लिए शपथ।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद चुने जाने तथा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद एनडीए द्वारा मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी को चुनें जाने के पश्चात बधाइयों का सिलसिला जारी है।

मधेपुरा जिला के भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर नई सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को भी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मालूम हो कि मंगलवार 15 अप्रैल 2026 को पटना में नई सरकार के गठन के पश्चात मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव का शपथ ग्रहण राज्यपाल द्वारा करवाया गया।

बताते चलें कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का एक नेता का  मुख्यमंत्री बनना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का बिषय है। बिहार में भाजपा  नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पटना सहित अन्य क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षपूर्वक जश्न मनाया।

🔴 प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई व शुभकामनाएं:

इधर सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।  उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए दोनों नेताओं को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।

इस अवसर पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,मंडल महामंत्री रमण कुमार झा, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,बुधामा के सरपंच मनोज कुमार सिंह,खाड़ा के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,मिठन ऋषिदेव,नागो मेहता,विजय मंडल,वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर,राजकिशोर राम, प्रमोद पासवान, ज्योतिष झा, प्रमोद कुमार मिश्रा, मालिक राय,शालिग्राम भारती,रंजू देवी,मुन्नी देवी,मीरा देवी, गुंजन देवी सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)