शिक्षा : मॉडल स्कूल में नामांकन हेतु मैरिट लिस्ट में 14 बच्चे एमवीसीसी खाड़ा के,बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

🔴 चयनित 46 बच्चे में 14 मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के बच्चे।

🔴 मधेपुरा जिले में 13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय होंगे स्थापित।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) ।

मधेपुरा जिले में शिक्षा विभाग की पहल पर कुल-13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय संचालित किए जाएंगे। 

इस मॉडल स्कूल में नवमी एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से लैश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मॉडल स्कूल खोलने का सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें अनुशासित एवं सक्षम बनाना है। मॉडल स्कूल में जल्द ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी,ताकि नए सत्र से छात्र-छात्राएं नामांकन लेकर नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें। इन विद्यालयों में कंप्यूटर कक्ष,संगीत शिक्षा,प्रयोगशाला,  सहित अन्य सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

 विद्यालय में प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। 

मिल रही जानकारी से सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक-एक माॅडल विद्यालय स्थापित किया जाना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए यूनिफार्म एवं आई-कार्ड अनिवार्य होगा,ताकि अनुशासन और शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ किया जा सके।

वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड के माॅडल स्कूल के जारी मैरिट लिस्ट में कुल 48 बच्चे हैं। जिसमें 02 डिसक्वालिफाईड और 46 क्वालिफाईड बच्चे हैं।

मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के संचालक राजन कुमार झा ने बताया कि 46 बच्चे में एमवीसीसी खाड़ा से मौसम कुमारी रैंक-4,अंशु कुमार झा रैंक-8,निभा कुमारी रैंक-10,प्रिति कुमारी रैंक-11,हर्ष कुमार रैंक-14,दीक्षा कुमारी रैंक-19,पनीला कुमारी रैंक-22,अंजली कुमारी रैंक-25,रितिका शर्मा रैंक-26,दिव्यांशु कुमार झा रैंक-29,रितम्भरा कुमारी रैंक-30,निधि कुमारी रैंक-33,शिवानी कुमारी रैंक-37,लक्ष्मी कुमारी रैंक-45 कुल चौदह (14) बच्चे का नाम मैरिट लिस्ट में आया है। उन्होंने कहा कि मैरिट लिस्ट में कुल बच्चे का 30.43 % मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा से छात्र चयनित हुआ है।

सभी मॉडल स्कूल के चयनित छात्रों को मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह, दीपक ठाकुर,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार मुन्ना, एमवीसीसी के संचालक राजन कुमार झा सहित अभिभावक निर्धन साह,अमित कुमार,संजय मंडल, नवीन मेहता, विनोद झा, किशोर झा,मंटुन मंडल,बबलू केशरी, संजय ठाकुर,प्रशांत झा,प्रेम भारती, सरोज झा,मंटु ठाकुर,मिथुन रजक ने उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)