बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव रामध्वनि संकीर्तन के अंतिम दिन पहुंचे खाड़ा,लोगों ने किया भव्य स्वागत
🔴 खाड़ा के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना और मेला कमिटी के अध्यक्ष बद्री केशरी ने किया भव्य स्वागत।
🔴 स्वागत से गदगद हुए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।
🔴 खाड़ा वार्ड नंबर-4 में बजरंगबली हनुमान के दर्शनोपरांत प्रस्थान किए।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा बाजार में अवस्थित दुर्गा मंदिर में 29 मार्च से चल रहे रामध्वनि संकीर्तन के अंतिम दिन गुरुवार को करीब 4 बजे संध्या में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पंचायत वासियों के आग्रह पर चार दिवसीय यज्ञ में सरीक हुए।
रामध्वनि संकीर्तन यज्ञ सह मेला के अध्यक्ष बद्री केशरी,खाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना,सज्जन अग्रवाल,वार्ड सदस्य बिजेंद्र शर्मा,संजय केशरी,डॉ अमर कुमार अमर,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,दिलीप मेहता सहित दर्जनों लोगों ने फूल वर्षा कर तथा फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मेला कमिटी अध्यक्ष बद्री केशरी और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना ने उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर जाकर भगवती को प्रणाम किया और यज्ञस्थल की परिक्रमा कर सभी धर्मावलंबियों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। उन्होंने यज्ञ अनुष्ठान में उपस्थित धर्मावलंबियों को धर्म से जुड़ी कुछ शास्त्रोक्त कथाएं भी सुनाई। जिसमें सवरी का श्रीराम प्रभु के साथ अटूट प्रेम,सीताराम जी का वनवास,रामायण में तुलसीदास की पंक्तियों और कबीर की पंक्तियों से लेकर गीतोपदेश की बातें भी सुनाई।
उपाध्यक्ष ने कहा कि सनातन में धर्म-कर्म सदियों से होता रहा है। उन्होंने कहा कि जिसने हमें जन्म दिया,जिसने हमें पानी दिया,हवा दिया,सांसें दी उनका सेवा और भक्ति नहीं करें तो किनका करें। इसलिए माता-पिता,गुरूजनों की सेवा और ईश्वर की भक्ति हमें निश्चित रूप से करनी चाहिए। उन्होंने भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास तक की कथा को बखूबी धर्म प्रेमियों के सामने रखा। उन्होंने संबोधन के अंत में श्रीराम एवं श्रीकृष्ण से समस्त खाड़ा ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सबों पर कृपादृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।
तत्पश्चात उन्होंने डॉ.अमर कुमार अमर के आग्रह पर खाड़ा वार्ड नंबर-4 में अवस्थित बजरंगबली मंदिर में स्थापित महावीर हनुमान के स्थाई प्रतिमा के द्वितीय वार्षिकोत्सव में भी शिरकत किए। मंदिर में बजरंगबली की सर नवाकर पूजा-अर्चना करते हुए जनसमूहों से अनुमति लेते हुए आगे के लिए प्रस्थान किए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,बुधामा के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,बबलू साह, जवाहर सिंह, गोपाल झा,लाल झा, बिमल झा, जितेंद्र पंडित,वार्ड सदस्य रंजित कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य राजकिशोर राम,शुशील अग्रवाल, अनोज मंडल,सनोज साह,सुरज कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक