उदाकिशुनगंज में प्रधानमंत्री मुफ्त सोलर योजना के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
🔴 अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं : विजय कुमार (एसडीओ,विद्युत विभाग)।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।
उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री मुफ्त सोलर योजना के तहत विशेष शिविर के आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने भागीदारी निभाई।
मिली जानकारी के अनुसार कई उपभोक्ताओं ने छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए विभाग के सहयोग से आवेदन भी किया। शिविर में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में जहां कमी आएगी, वहीं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। आयोजित शिविर में लोगों के आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं शिविर में बैंक कर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने उपभोक्ताओं को ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की।
वहीं दूसरी ओर उदाकिशुनगंज विद्युत विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुफ्त सोलर योजना का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में काफी कमी ला सकते हैं। साथ ही इसमें सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान (सब्सिडी) भी दिया जा रहा है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
इस मौके पर एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजित इस शिविर में ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा दी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी भी निभाएं।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक