शाहजादपुर के वार्ड नंबर तीन में पन्द्रह वर्षीय किशोर की पोखर में डूबने से हुईं असामयिक मौत
🔴 मृतक बदिया बासा निवासी सुलेन मुनि का 15 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन कुमार मुनि है।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) ।
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पुलिस कैंप अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन बदिया बासा में पोखर में डूबने से एक किशोर की असामयिक मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की पहचान शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन बदिया बासा निवासी सुलेन मुनि का 15 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन कुमार मुनि के रुप में हुई है।
इस सम्बन्ध में कुछ ग्रामीण लोगों ने बताया कि कृष्णनंदन कुमार मुनि शौच करने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के दौरान पोखर के गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों के द्वारा कृष्णनंदन कुमार मुनि को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। वहीं इस घटना की जानकारी क्षेत्र में मिलने पर लोगों के बीच सन्नाटा छा गया। हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना मिलते ही शाहजादपुर पंचायत के युवा मुखिया प्रतिनिधि जयजयराम यादव घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जायजा लेते हुए इस घटना की जानकारी बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास एवं उदाकिशुनगंज के प्रभारी अंचल अधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित को देते हुए अवगत कराया। जहां जानकारी मिलते ही पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं इस घटना पर मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को फौरन तीन हजार की नकद सहायता राशि एवं अन्य सहयोग भी दिए। दूसरी ओर इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक किशोर चार भाई थे, जिसमें यह सबसे छोटा भाई बताया गया।
वहीं इस घटना के संबंध में उदाकिशुनगंज के बीडीओ सह प्रभारी सीओ गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। घटना की जांच रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक