खाड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु जमीन का अधिकारियों ने लिया जायजा

🔴 प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी ने मनरेगा पीओ  के साथ स्थल का लिया जायजा।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में वार्ड नंबर दो एवं चार में बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 एवं 64 के भवन निर्माण को लेकर बिहार सरकार की उपलब्ध जमीन का गुरुवार को उदाकिशुनगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी के साथ स्थल का जायजा लिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज की सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी। जिस आलोक में अधिकारियों ने केंद्रों के भवन निर्माण हेतु पहले उपलब्ध जमीन की वर्तमान वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। 

खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दो पुरानी बाजार में दो डिसमिल जमीन की उपलब्धता के संबंध में वहां के स्थानीय लोगों ने जानकारी दी। जबकि वार्ड नंबर चार दलदली टोला में उपलब्ध जमीन के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही इस क्षेत्र में दान किए हुए जमीन में विकास भवन बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि अभी यह विकास भवन खाली पड़ा हुआ है, फिलहाल यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि दोनों जगहों की बिहार सरकार की अतिक्रमित जमीन के सम्बन्ध में वस्तु स्थिति को लेकर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 

इस मौके पर पीआरएस विकास कुमार पंडित, वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर,राजकिशोर राम,सहदेव ऋषिदेव, मोती प्रसाद सिंह, संजीव यादव, कैलाश ठाकुर ,डॉ.अमर कुमार अमर सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)