परिभ्रमण दल को मुखिया ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
🔴 परिभ्रमण से बच्चों का होता है बौद्धिक एवं मानसिक विकास - मुखिया ध्रुव ठाकुर । 🔴 खाड़ा पुरानी बाजार एवं बुनियादी विद्यालय के बच्चे गए परिभ्रमण पर ऐतिहासिक स्थल मंदार । रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ा पुरानी बाजार एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चों को शनिवार को परिभ्रमण पर रवाना किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ा पुरानी बाजार में अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव एवं शिक्षा सेवक बुद्धन रजक की मौजूदगी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ साथ परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने बताया कि ...