शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाड़ा में विद्यालय विकास हेतु अगले सप्ताह बैठक संभावित
🔴 लिए जाएंगे विद्यालय विकास संबंधित निर्णय। 🔴 वर्षों से पड़ती विद्यालय के जोत जमीन का होगा ठेका देने पर विचार। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत में दशकों से संचालित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय जो बिहार सरकार द्वारा अपग्रेड कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) किया जा चुका है। बताया जाता है कि उसमें कई एकड़ जोत जमीन कुछ वर्षों से लीज नहीं होने के कारण पड़ती है। इस सिलसिले में 2025 में ग्रामीणों की बैठक आहूत की गई थी। पर किसी कारणवश रिजल्ट शून्य रहा था। 🔴 +2 विद्यालय खाड़ा पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि: विद्यालय विकास के सिलसिले में आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के विद्यालय प्रतिनिधि भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बौवा एवं भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,धीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने मंगलवार को करीब साढे ग्यारह बजे दिन में +2 विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिले। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सिंह ने प्रधानाचार्य से विद्यालय के विकास मद में राशि,विद्याल...