खाड़ा में पशु बांझपन शिविर का हुआ आयोजन

▪️ शिविर में बदलते मौसम के दौरान पशुओं में होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत सिनवारा गांव में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। 

खाड़ा पंचायत स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राहुल कुमार के नेतृत्व में  आयोजित शिविर में दर्जनों पशुपालकों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए जहां अपनी भागीदारी निभाई, वहीं अपने पशुओं से संबंधित परामर्श एवं निःशुल्क दवा भी प्राप्त किए। 

आयोजित इस शिविर में मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार, उदाकिशुनगंज के  टीभीओ डॉ. नवीन कुमार, मोबाइल एंबुलेंस चिकित्सक डॉ. शोभाकांत यादव सहित कई कर्मियों ने पशुपालकों के पशुओं से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। 

शिविर में बदलते मौसम के दौरान पशुओं में होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुल 217 पशुओं का यहां इलाज किया गया। जर्सी गाय में बांझपन की समस्या ज्यादा पाई गई।बांझपन से संबंधित  कुल 98 मामलों का भी निष्पादन किया गया।  

इस मौके पर परिचारी कुलानन्द यादव, ओम कुमार, पशुपालक चंदेश्वरी मिस्त्री, रणजीत दास, जलधर तांती, मिंटू सिंह, रामानंद मिस्त्री,विभूति मेहरा सहित दर्जनों पशुपालक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह