विद्यालय,कोचिंग सेंटर तथा निज आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा

▪️ खाड़ा,बुधामा, शाहजादपुर , एवं नयानगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड  अन्तर्गत  विभिन्न पंचायतों में 23 जनवरी,दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व  धूमधाम से मनाया गया है। 

छात्र-छात्राओं,भक्त व भक्तिमती माताओं ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा  विभिन्न जगहों पर की। उन्होंने विभिन्न परिधानों और फूलों से सुसज्जित प्रतिमाओं की पूजा कर मां से प्रार्थना की और देश में सुख समृद्धि की कामना की।

इधर खाड़ा में राजकीय बुनियादी विद्यालय,शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय,कन्या प्राथमिक विद्यालय, विभिन्न कोचिंग सेंटर एवं दर्जनों निजि दरवाजे पर पूजा अर्चना की गई। इसी कड़ी में खाड़ा वार्ड नंबर -8 स्थित रमेश झा उर्फ बुचकुन झा,नवल किशोर झा,उग्रमोहन झा,विभाकर झा आदि के आवास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सरस्वती पूजा में भाग लिए और प्रसाद ग्रहण किए।

वहीं खाड़ा मां काली मंदिर,दूर्गा मंदिर खाड़ा के प्रांगण में तथा मां बिषहरा कोचिंग सेंटर,मां सरस्वती विद्या मंदिर,प्रगति फंडामेंटल कोचिंग सेंटर सहित दर्जनों कोचिंग सेंटर संचालकों ने भी अपनी-अपनी संस्थान में छात्रों की उपस्थिति में भक्तिभाव के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

इस मौके पर प्रत्येक विद्यालय एवं सभी संस्थानों और निज आवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

              (पंडित नवकान्त झा)

▪️ बसंत पंचमी के बारे में पंडित नवकान्त झा कहते हैं:

पंडित नवकान्त झा कहते हैं कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से भक्त को विद्या, बुद्धि, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विवेक, बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। पंचांग के अनुसार 23 जनवरी,दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

▪️बसंत पंचमी पर स्नान-दान का महत्व :

हिंदू मान्यता के अनुसार जो कोई व्यक्ति बसंत पंचमी के दिन गंगा,यमुना और सरस्वती के पावन संगम पर तीन डुबकी लगाता है और तीनों देवियों का ध्यान करते हुए उनकी प्रार्थना,मंत्र जप और दान करता है उस पर धन की देवी की कृपा बरसती है। मान्यता है कि इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कलम, कॉपी या फिर उसकी पढ़ाई के लिए फीस आदि के लिए धन का दान करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और उसे सुख, सौभाग्य और सफलता प्रदान करती हैं। 

▪️सफलता के लिए क्या उपाय करना चाहिए :

अगर आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं और चाहते हैं कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से उसमें मनचाही सफलता प्राप्त हो तो आप यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको बसंत पंचमी के दिन एक पीले रंग की बॉडी वाली कलम को मां सरस्वती के चित्र के सामने रखकर हल्दी, रोली, अक्षत आदि से पूजा करनी चाहिए और फिर उसे विद्या की देवी का आशीर्वाद मानकर अपने पास रख लेना चाहिए। फिर जब परीक्षा या प्रतियोगिता में बैठना हो तो उसी कलम का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है ​कलम के इस उपाय से किस्मत का साथ और मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी का शुभ रंग पीला होता है। यह रंग एनर्जी, सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। सृष्टि के प्रारंभ में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा ने मनुष्य की रचना की। लेकिन अपने सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है, जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है। विष्णु जी से सलाह लेकर ब्रह्मा ने अपने कमण्डल से जल छिड़का। पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कंपन होने लगा और एक अद्भुत शक्ति का प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था, जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था. अन्य दोनों हाथों में पुस्तक और माला थी। ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा बजाना शुरू किया, पूरे संसार में एक मधुर ध्वनि फैल गई। उस वीणा की मधुर ध्वनि से संसार के जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। तब ब्रह्मा जी ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा। बसंत पंचमी के दिन इनकी उत्पत्ति हुई थी,इसलिए बसन्त पंचमी के दिन इनका जन्मदिन मनाया जाता है। मान्यता है कि सबसे पहले भगवान कृष्ण द्वारा सरस्वती की पूजा की गई है।

इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,सेवानिवृत्त शिक्षक शशिधर झा,भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह, राजेश रंजन उर्फ सोना,अनुग्रह नारायण सिंह,चंद्रशेखर झा, दिनेश कुमार झा, अभिनंदन झा,अनिल झा,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, जदयू नेता मुहम्मद अशफाक आलम,राजन झा,अनुज कुमार झा,सज्जन कुमार ठाकुर,गुड्डू कुमार ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने पूजा स्थल पर पहुंच मां को प्रणाम कर सभी भक्तों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह