मधेपुरा। पंचायत क्षेत्र में कहीं भी प्रत्याशी खोल सकते हैं चुनाव कार्यालय : प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी

आलमनगर ग्रामीण (मधेपुरा)।

राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजाना गाइडलाइन जारी किया जा रहा है। जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की अनुमति से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी अपने पंचायत के किसी भी गांव में चुनाव कार्यालय खोल सकते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने के कारण कोई भी अभ्यर्थी चुनाव कार्यालय या अपने वाहन पर किसी भी दल का झंडा बैनर का प्रयोग नहीं कर सकता हैं। 

मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवास,चुनाव कार्यालय एवं प्रचार वाहन पर चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर-बैनर लगाने की राज्य निर्वाचन आयोग ने जहां छूट दी है। वहीं किसी भी सरकारी या सरकार के किसी उपक्रमों के भवनों,दीवार,चहारदीवारी एवं सार्वजनिक स्थानों पर अगर किसी भी अभ्यर्थी या उनके समर्थकों द्वारा किसी तरह का पोस्टर-बैनर लगाया गया या किसी तरह का नारा लिखा गया तो संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावे किसी भी अभ्यर्थी द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यालय खोलने के लिए निर्वाची पदाधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। साथ ही कार्यालय खोलने में होने वाले खर्च अभ्यर्थी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्याम बिहारी मीणा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी संभावित प्रत्याशियों को आयोग के निर्देशों से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट : अनिल महाराज ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)