सहरसा। सोमवार एवं मंगलवार को चलाया जाएगा कोविड - 19 टीकाकरण का दूसरा महाअभियान

 🔼एक अधूरा-दो से पूरा की तर्ज पर जागरूक करते हुए लगायी जाएगी दूसरी डोज।

 🔼255 टीकाकरण सत्र स्थलों पर दिया जाएगा कोविड- 19 टीका ।

सहरसा। शनिवार को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर जारी दिये गये निदेश के आलोक में जिले में आज एवं कल दो दिनों का कोविड- 19 टीकाकरण का दूसरा महाअभियान चलाया जाना है। जिले में कोविड- 19 टीकाकरण के दूसरे डोज के कुल 87,636 लाभार्थी अपनी दूसरी खुराक लेने से अभी तक बचे हुए हैं। जिन्हें इस दूसरे महाअभियान के तहत कोविड- 19 की दूसरी डोज लगायी जानी है। इसके लिए इस महाअभियान के तहत जिले में 255 टीकाकरण सत्र स्थल आयोजित किये जाऐंगे।

🔼कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूसरा डोज जरूरी- 

सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने बताया कोविड संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है। जिले में बीते 31 अगस्त को भी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में चलाये गये टीकाकरण महाअभियान की आशातीत सफलता के बाद जिले में दूसरे खुराक के बचे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर कोविड- 19 की वैक्सीन लगाने के लिए दूसरा महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्त्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं तथा जीविका समूह से दूसरी खुराक से बचे हुए सभी लोगों को उत्प्रेरित कर टीकाकरण कार्य सम्पन्न कराया जाना है।   उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से लोग कोरोना वायरस से संक्रमण से पूर्ण तौर पर सुरक्षित हो जाते हैं। उनके शरीर में कोविड- 19 वैक्सीन पहली डोज से विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बना रहे, जिसके लिए सभी लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है।  

🔼दूसरे महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर बैठक- 

सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने कहा दो दिन चलने वाले इस दूसरे महाअभियान में पहले से बनाये गये पंचायतवार माइक्रोप्लान के अनुसार कोविड- 19 टीकाकरण की दूसरी खुराक वाले लाभार्थियों को चिह्नित  करते हुए टीका लगाया जाना है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए 5 सितम्बर को ही प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक क्षेत्र के सभी टीकाकरण दलों के साथ आयोजित करते हुए इसे सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराने के उपायों पर चर्चा की गई।  उन्होंने कहा दूसरे महाअभियान के तहत आज एवं कल जिले में चलाये जा रहे कोविड- 19 टीकाकरण कार्य का आसानी से अनुश्रवण संभव हो पाये इसके लिए संबंधित टीकाकरण सत्र स्थल की उपस्थिति विवरणी, फोटोग्राफ एवं कोविड- 19 टीकाकरण कार्यवाही को जिले के संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप में साझा करना जरूरी किया गया है। ताकि महाअभियान का लगातार अनुश्रवण करते हुए अपेक्षित परिणाम मिलना सुनिश्चित होने पाये।

रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)