निधन : खाड़ा बाजार के सुप्रसिद्ध व्यवसायी के निधन से शोक, सिमरिया घाट में होगा दाह-संस्कार
🔴 सज्जन अग्रवाल पूर्व में खाड़ा पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार रह चुके थे,सफलता नहीं मिली थी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज/मधेपुरा । उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा बाजार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी सज्जन अग्रवाल का करीब 64 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-4,खाड़ा बाजार निवासी सज्जन अग्रवाल अपने घर के छत पर 22 मई शुक्रवार की सुबह टहल रहे थे। इसी क्रम में वो अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उनको सहरसा ले जाया गया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार हेतु सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया,और बाद में फिर सहरसा वापस भेज दिया गया। आठ दिन तक आइसीयू में रखकर इलाज चला। उसके बाद शनिवार 30 मई को सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। सज्जन अग्रवाल खाड़ा पंचायत में अग्रवाल परिवार का तथा खाड़ा बाजार का एक चिराग एवं विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही एक सफल व्यवसायी भी थे। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र मनीष,आशीष तथा एक पुत्री तथा पुत्रवधू के साथ अपने भरे-पूरे परिवार को छोड़ इस नश्वर शरीर को छोड़ स्वर्ग सिध...