बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल
🔴 एससी-एसटी केश में बुधामा पंचायत के मुखिया गिरफ्तार। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पंकज सिंह के विरुद्ध वर्ष 2023 में मधेपुरा एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज हुआ था। जहां कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद उदाकिशुनगंज पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार किया। इस मामले में उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट वारंट जारी होने की स्थिति में मुखिया पंकज सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार दो अप्रैल 2023 को मधेपुरा एससी-एसटी थाना में बुधामा पंचायत के उपमुखिया परमानंद ऋषिदेव ने मुखिया पंकज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उपमुखिया परमानन्द ने बताया था कि नौ नवंबर 2022 को विभिन्न योजनाओं को लेकर आमसभा की बैठक मुखिया द्वारा बुलाई गई थी। जिसमें उक्त पंचायत के सभी वार्ड सदस्य,कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, आवास सहायक के अलावा स्थानीय ग्रामीण अरूण सिंह भी मौजूद थे। आयोजि...