माँ विषहरा कोचिंग सेंटर की छात्रा खुशी सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में चयन, खुशी
🔴 खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने सफल छात्रा खुशी को उपहार देकर किया सम्मानित। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण आया,जब माँ विषहरा कोचिंग सेंटर की मेहनती छात्रा खुशी सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में चयन हो गया। खुशी सिंह,आर.के.इलेकट्रिक कंपनी के संचालक रितेश सिंह की बेटी हैं और अपनी लगन और मेहनत से यह सफलता हासिल की है। यह परीक्षा अत्यंत कठिन मानी जाती है, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएँ भाग लेते हैं। खुशी ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे माँ विषहरा कोचिंग सेंटर का मार्गदर्शन और शिक्षक राजन सर का सहयोग सबसे बड़ा कारण है। कोचिंग सेंटर के शिक्षक राजन कुमार झा ने नियमित कक्षा, टेस्ट सीरीज और मार्गदर्शन देकर खुशी को परीक्षा के लिए तैयार किया। खुशी ने कहा कि अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास से ही यह मुकाम हासिल हुआ। चयन की खबर मिलते ही परिवार और कोचिंग सेंटर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने खुशी को बधाई देते हुए कहा कि बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। माँ विषहरा कोचिंग सें...