प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आठ मरीजों को मिला कीट
🔴 टीबी (तपेदिक) उन्मूलन हेतु निक्षय मित्र बनकर कर सकते हैं रोगियों की सेवा।
🔴 इस कार्यक्रम में सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर का रहा सराहनीय योगदान।
🔴 निक्षय मित्र बनकर कोई भी रोगियों को वितरित कर सकते हैं,पौष्टिक आहार कीट।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।
तपेदिक (TB) के उन्मूलन के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक राष्ट्रीय मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों को अतिरिक्त पोषण और चिकित्सा सहायता प्रदान करना है ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो सकें।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदाकिशुनगंज में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार द्वारा प्रखंड़ विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित और अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ पी.पी.राजन की गरिमामई उपस्थिति में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित रोगियों को खाद्य सामग्री कीट का वितरण किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पी.पी.राजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कोई भी व्यक्ति,कॉर्पोरेट,एनजीओ या निर्वाचित प्रतिनिधि 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी रोगियों को गोद ले सकते हैं, और उन्हें 6 महीने से लेकर 3 साल तक पोषण संबंधी खाद्य सामग्री की सहायता प्रदान कर सकते हैं।
इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेश कुमार ने रोगियों को समय पर दवा खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता के प्रयास से प्रतिदिन इस रोग से आशंकित रोगियों की जांच जारी है।
इसी को लेकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के आठ टीबी रोगियों को निक्षय मित्र बनकर खाद्य सामग्री (आटा,चावल,दाल, तेल,सोयाबड़ी और चना) से बंद एक-एक कीट सभी मौजूद रोगियों को उपलब्ध कराया गया।
वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक राजेश कुमार व बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह एचएससी के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित एवं अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ पी.पी.राजन द्वारा यह कीट निक्षय मित्र बनकर वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रमोद मंडल,राधे मुखिया,धौली देवी,सूरज कुमार,पूनम कुमारी, सुनीता देवी, प्रभाष कुमार सिंह, अरविंद पोद्दार सहित आठ रोगियों को कीट उपलब्ध कराया गया। प्रतिदिन लक्षण से संभावित रोगियों का स्क्रीनिंग जारी है। इस मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक